AP Hindi Teacher Handbooks/ Lesson Plan Books
हिंदी शिक्षक पुस्तिकाएँ: यह शिक्षक पुस्तिका शिक्षकों को प्रभावशाली कक्षा शिक्षण की योजना बनाने, उसे क्रियान्वित करने और उस पर चिंतन करने में सहायता देने के लिए एक व्यावहारिक और व्यापक मार्गदर्शिका के रूप में तैयार की गई है। यह पुस्तिका राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 और आंध्रप्रदेश राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (SCF-AP) के अनुरूप विकसित की गई है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को स्पष्ट दिशा और उपयुक्त संसाधनों के साथ सशक्त बनाना है ताकि वे छात्र अधिगम परिणामों को बेहतर बना सकें। (Hindi Teacher Handbooks/ Lesson Plan Books)
मुख्य उद्देश्यः
पाठ्यचर्या की व्याख्या :
- शिक्षकों को SCERT-AP और NCF द्वारा परिभाषित पाठ्यचर्या लक्ष्यों, अधिगम परिणामों और दक्षताओं की समझ प्रदान करना ।
शैक्षिक मार्गदर्शन :
- प्रत्येक पाठ के लिए गतिविधि – आधारित, शिक्षार्थी केंद्रित और जिज्ञासा-प्रेरित शिक्षण रणनीतियों की अनुशंसा करना ।
- सभी छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समावेशी, बहु-विषयक और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देना ।
पाठ योजना सहायता :
- आदर्श पाठ योजनाएँ, रचनात्मक टीएलएम विचार और मूल्यांकन रणनीतियाँ प्रदान करना।
- स्थानीय संदर्भ, मूल्य शिक्षा और 21वीं सदी के कौशलों का दैनिक शिक्षण में एकीकरण प्रोत्साहित करना ।
मूल्यांकन और आत्मचिंतन :
- चिंतनशील प्रश्नों के माध्यम से आत्म-सुधार को प्रोत्साहित करना और निरंतर व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना ।
विभेदित शिक्षण का समर्थन :
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों, प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थियों और समावेशी कक्षाओं के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ सुझाना ।
Hindi Teacher Handbooks/ Lesson Plan Books
| TITLE | LINK |
| 6th Class Hindi Handbook | DOWNLOAD |
| 7th Class Hindi Handbook | DOWNLOAD |
| 8th Class Hindi Handbook | DOWNLOAD |
| 9th Class Hindi Handbook | DOWNLOAD |
| 10th Class Hindi Handbook | DOWNLOAD |
Read also..
